{"_id":"651f0e2cd1176537e60cb198","slug":"the-district-got-13th-place-in-the-membership-campaign-run-in-b-pax-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-8927-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सदस्यता अभियान में जिले को 13वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सदस्यता अभियान में जिले को 13वां स्थान
Fri, 06 Oct 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते जिला सहकारी समिति के चेयरमैन रामनाथ सिंह। संवाद
- सहकारी बैंक ने किसानों के लिए चलाई कई योजनाएं, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने दी जानकारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ने बताया कि बी पैक्स में चले सदस्यता अभियान में मुजफ्फरनगर को 13वां स्थान मिला है। जनपद को 19040 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, इसके सापेक्ष 43365 सदस्य बनाए गए हैं।
जिला सहकारी बैंक के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में रामनाथ सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में एक सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक सदस्यता महाअभियान चलाया गया। जिसमें जिले ने 13वां स्थान प्राप्त किया है। जनपद को 19040 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला था, इसके मुकाबले 43365 सदस्य बनाए गए। लक्ष्य से अधिक 227.76 प्रतिशत सदस्य बने है। इन सदस्यों में 9363 लघु एवं सीमांत किसान, पांच बड़े कृषक, 8764 कुशल श्रमिक, 20961 अकुशल श्रमिक 17 मत्स्यपालक तथा 4195 पशुपालक सदस्य बनाए गए। इनसे 99.71 लाख रुपये की अंश पूंजी जमा कराई गई।
मुजफ्फरनगर और शामली दोनों जिलों में संबद्ध 98 बी-पैक्स द्वारा कुल 65718 नए सदस्य बनाते हुए, 152.63 लाख रुपये की अंश पूंजी जमा कराई गई, जो सहकारिता के 96 वर्ष के इतिहास में सर्वोच्च है। नए बने सदस्यों में से कृषक सदस्यों को समिति के माध्यम से तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। अकृषक सदस्यों में से कुशल एवं अकुशल मजदूरों को भी स्वरोजगार के लिए बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी सदस्यों को समिति की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बैंक द्वारा गत छह माह में 137224 कृषकों को 768.72 करोड़ का फसली ऋण वितरण किया गया है जो कि गतवर्ष के सापेक्ष 70 करोड़ अधिक है।
विज्ञापन
समितियों में बनाए जा रहे जन औषधि केंद्र
बैंक से संबद्ध सहकारी समितियों को बहु उद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 31 गोदामों के निर्माण की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है एवं एक गोदाम में भवन निर्माण की कार्यवाही प्रक्रियान्तर्गत हैं। 83 काॅमन सर्विस सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, 10 बी पैक्स में जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। 28 समितियों को आटा चक्की चलाए जाने के लिए ऋण दिया जा चुका है। 78 बी पैक्स द्वारा डब्लूडीआरए रजिस्ट्रेशन कराकर भंडारण का कार्य शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
इन योजनाओं में दे रहे ऋण
चेयरमैन रामनाथ ने बताया कि बैंक द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी स्वरोजगार योजना, वेतनभोगी सहकारी समिति ऋण योजना ज्ञानदीप शिक्षा, ट्रेडर्स लिमिट, साइवर दाबा, पशुपालन हेतु वित्तपोषण, व्यक्तिगत ऋण योजना आदि योजनाओं में ऋण दिया जा रहा है।
शामली का प्रदेश में आठवां स्थान
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने बताया कि हमारे बैंक के अंतर्गत दो जिले आते हैं। जनपद शामली के सदस्यता महा अभियान में 8400 का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 22353 सदस्य बनाए गए, जो लक्ष्य के सापेक्ष 266.11 प्रतिशत रही। शामली को प्रदेश में आठवां स्थान मिला है। इनमें 7074 लघु एवं सीमांत किसान, 25 बड़े कृषक 3819 कुशल श्रमिक, 7562 अकुशल श्रमिक 17 मत्स्य पालक तथा 3855 पशुपालक सदस्यों से 5292 लाख 20 की अंश पूंजी जमा कराई गई।-
पत्रकार वार्ता में ये लोग रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता में मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शामली शिवम मलिक, उपमहाप्रबंधक संग्रह श्रीश वर्मा, उपसभापति मुकेश कुमार जैन, बैंक के संचालक वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राहुल, संजीव कुमार, राजू अहलावत, अनार सिंह, आशीष चौधरी, सुनीता देवी, निधि त्यागी, पंकज, विजेंद्र सिंह मलिक, अमित आदि मौजूद रहे।