{"_id":"579a5c184f1c1bf62e21ef60","slug":"the-death-of-two-kanvdion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा के दौरान दो कांवड़ियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा के दौरान दो कांवड़ियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
विशाल कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के पीनना बाईपास पर बुढ़ाना मोड़ के पास शिविर में एक कांवड़िए की करंट लगने से मौत हो गई, वहीं छपार में लगे शिविर में एक कांवड़िए का हार्टअटैक से निधन हो गया। पीनना बाईपास के पास लगे शिविर में लोनी के कांवड़िये शाम के समय आराम कर रहे थे।
शाम करीब चार बजे लोनी निवासी कांवड़िया सूरज (20) पुत्र विनोद एक पंखे को अपनी ओर करने लगा तो वह उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे शिविर में अफरातफरी मच गई। कांवड़िए को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, छपार में शाम करीब छह बजे हरियाणा के पानीपत निवासी कांवड़िए राजकिशोर (50) पुत्र रतिया को हार्टअटैक आ गया। शिविर वालों ने पुलिस के सहयोग से उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अर्द्धविक्षिप्त ने कराया हंगामा
कच्ची सड़क पर अर्द्धविक्षिप्त युवक द्वारा कांवड़िए से कहासुनी करने पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने अर्द्धविक्षिप्त को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और मामला शांत कराया। एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा और शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा मौके पर पहुंचे। ने माहौल शांत कराने के बाद कांवड़ियों को आगे रवाना किया।