{"_id":"57ffe32f4f1c1b1a5428df50","slug":"the-death-of-the-young-man-in-the-current-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में करंट से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पॉवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक के टायर चेक कर रहा युवक खंभे पर हाथ लगने से करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरियाणा के रोहतक के गांव गुडहान निवासी योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई ट्रक में चूना भरकर राजस्थान से भोपा रोड स्थित एक फैक्ट्री में आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर को फैक्ट्री के पास उसका भाई वीरेंद्र (25) ट्रक के टायर चेक करने लगा। इसी दौरान उसने पास में खड़े खंभे को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया। खंभे में दौड़ रहे करंट से वह बुरी तरह झुलस गया। ट्रक का चालक आजाद सिंह घायल को लेकर जिला चिकित्सालय गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।