फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The death of another detainee in district jail

जिला कारागार में एक और बंदी की मौत    

Fri, 04 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The death of another detainee in district jail
मृतक बंदी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
महिला की हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद एक और बंदी की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। जेल अधिकारियों और डॉक्टर का कहना है कि बंदी दिल का मरीज था और दो बार पहले भी उसे हृदयाघात पड़ चुका था। कारागार के अस्पताल में देर रात उसकी हृदयाघात से मौत हुई है। नईमंडी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बंदी का शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, परिजनों ने जेल अधिकारियों और डॉक्टर पर बंदी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन

   
शामली जिले के थाना झिंझाना के गांव खेड़ी जुनारदार निवासी 65 वर्षीय तिलकू पुत्र मोहनलाल आठ अगस्त 2015 से जिला कारागार में बंद था। झिंझाना कस्बा के मोहल्ला माजरा में पांच अगस्त 2015 को महिला रोशनी की गला काट कर हत्या हुई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी तिलकू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, तभी से वह यहां जिला कारागार में बंद था। वह बीमार चल रहा था, जिसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जहां पर बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ दस बजे उसकी हालत बिगड़ी और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने उसके परिजनों और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी। सुबह मृतक के परिजन जेल पहुंच गए थे। सदर तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बंदी के शव का पंचनामा भरा। नई मंडी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दिल का रोगी था बंदी      
जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बंदी तिलकू दिल का रोगी था। दो बार पहले भी उसे हृदयाघात पड़ चुका था। उसका दिल्ली के जेबी पंत अस्पताल में उपचार चल रहा था। कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से आया था और जेल के अस्पताल में वह भर्ती था। रात में अचानक हृदयाघात पड़ने से उसकी मौत हुई है।      


मानवाधिकार आयोग से शिकायत की      
मृतक बंदी के परिजनों ने जेल अधिकारियों और डॉक्टर पर बंदी के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे कलवा की ओर से उनके अधिवक्ता राकेश कश्यप ने डीएम और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेज कर बंदी की मौत का जिम्मेदार जेल प्रशासन और डॉक्टर को ठहराते हुए इसकी निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed