फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The death of a child from falling house

बारिश का कहर, मकान गिरने से बच्ची की मौत 

Sun, 17 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 17 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The death of a child from falling house
बारिश में मकान। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के लकड़संधा में भारी बारिश के चलते एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे के नीचे दबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। महिला समेत चार घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों से ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से जिले में हो रही मूसलाधार बारिश कुछ लोगों पर कहर बनकर टूटी है। लगातार वर्षा ने जिले में कई जगहों पर गरीब लोगों के मकान गिरा दिए। शहर कोतवाली के लकड़संधा निवासी दिव्यांग प्रवीण कुमार का मकान रविवार सुबह करीब आठ बजे भरभरा कर गिर गया। मकान के गिरने से प्रवीण की पत्नी मौसमी, बेटे अजय, विजय, विशाल और बेटी आरती मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन


मकान के गिरने से गांव में अफरातफरी मच गई। भारी बारिश के बीच लोग खुद ही मलबा हटाने में जुट गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। घायल बच्ची आरती की मौत हो चुकी थी। मौसमी और तीनों बच्चों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते मौसमी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम सदर अवधेश चौधरी और शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए कहा। सूचना मिलने पर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित पक्ष ने मृतक बच्ची आरती का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed