फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dead of Nyajupura will get four lakh each

Muzaffarnagar News: न्याजूपुरा के मृतकों को मिलेंगे चार-चार लाख

Mon, 10 Jul 2023 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 10 Jul 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
The dead of Nyajupura will get four lakh each
- जिला प्रशासन की संस्तुति पर शासन ने जारी की आर्थिक मदद
विज्ञापन

- ध्वस्त मकान बनाने के लिए 1.20 लाख दिए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। तेज बारिश के चलते न्याजूपुरा में मकान की छत गिरने से मृतक मॉ-बेटी के परिजनों को चार-चार लाख की मदद मिलेगी। जिला प्रशासन की संस्तुति पर शासन ने आर्थिक मदद जारी की है। ध्वस्त मकान बनवाने के लिए भी 1.20 लाख दिया जाएगा।
उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने बताया कि शनिवार की रात तेज बारिश के बीच न्याजूपुरा में मकान की छत गिर गई थी। इस हादसे में मानसी (6), उसकी मां कविता (26) की मौत हो गई थी। कविता का पति अक्षय घायल हो गया था। परिवार में दो लोगों की मौत की जानकारी शासन को दी गई थी। शासन ने परिवार की आर्थिक मदद करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

मकान के गिरने की रिपोर्ट जेई द्वारा तैयार की जा रही है। इस रिपोर्ट के बाद मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपया अलग से जारी किया जाएगा।
- सलेमपुर के परिजनों ने आर्थिक मदद से इंकार किया
शहर से सटे सलेमपुर गांव में महावीर सिंह का आठ वर्षीय बेटा बरसात के पानी के गड्ढे में डूब गया था। एसडीएम सदर ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने की बात की तो परिजनों ने मना कर दिया। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि परिजनों ने लिखकर दे दिया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई आर्थिक मदद नहीं चाहिए। बिना पोस्टमार्टम के सरकार से आर्थिक मदद नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed