फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dead body of a young man who came out of the house to go to the factory was found in the drain

Muzaffarnagar News: फैक्टरी जाने के लिए घर से निकले युवक का शव नाले में मिला

Fri, 12 May 2023 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who came out of the house to go to the factory was found in the drain
बृहस्पतिवार की रात फैक्टरी में जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम नाले में मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के वहलना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। वह बृहस्पतिवार की रात फैक्टरी में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
वहलना निवासी जय कुमार उर्फ जोनी ( 35 ) क्षेत्र में ही किसी फैक्टरी में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को वह फैक्टरी में ड्यूटी करने के बाद रात में घर पहुंचा। रात 9:30 बजे दोबारा फैक्टरी में जाने की बात कह कर साइकिल लेकर घर से चल दिया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह तक घर नहीं लौटा। परिजन समझते रहे कि वह फैक्टरी में ही काम कर रहा होगा। दोपहर तक भी नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने पता किया तो जानकारी मिली कि वह फैक्टरी में रात में पहुंचा ही नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पुलिस को देकर उसकी तलाश शुरू की गई। शाम को वहलना के पास ही एक नाले में उसका शव पड़ा मिला। उसकी साइकिल भी नाले के ऊपर ही पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि संभवत: युवक किसी तरह नाले में गिर गया और उठ नहीं पाया हो, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed