फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The current death Kanvriye

ढाबे पर करंट लगने से कांवड़िए की मौत

Wed, 27 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
The current death Kanvriye
बिजली - फोटो : अमर उजाला
ढाबे पर आराम करने के लिए रुके दिल्ली के एक कांवडिए की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रात्रि में ही पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। ढाबे को पुलिस ने बंद करा दिया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र के गांव संतनगर के कांवड़ियों की टोली हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रही थी। सोमवार रात सभी कांवड़िए बरला में हाईवे पर स्थित प्रिंस ढाबे पर खाना खाकर आराम कर रहे थे। 22 वर्षीय सागर पुत्र राज सिंह ने वहां लगे तूफान पंखे को पकड़कर अपनी ओर करना चाहा।
विज्ञापन


इसी दौरान उसका पैर लगने से तार टूटकर पंखे पर गिर गया। करंट के तेज झटके से सागर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर युवक के परिजन रात में ही मुजफ्फरनगर पहुंच गए। उधर, पुलिस ने तत्काल उसका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। युवक के दोस्त सुमित पुत्र बालकिशन ने प्रिंस होटल के मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। ढाबे को पुलिस ने बंद करा दिया है, हादसे के बाद ढाबा मालिक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed