{"_id":"578fcc604f1c1b347fc4c739","slug":"the-current-death-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर में करंट लगने से वृद्धा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरपुर में करंट लगने से वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
करंट से वृद्धा की मौत के बाद जाम लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर गांव में छत पर सफाई कर रही एक वृद्धा की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। बुधवार को गांव में सरबती (65) पत्नी लख्मीचंद छत पर घास साफ कर रही थी। छत पर लोहे की एंगल में फैले करंट की चपेट में वह आ गई। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतका भाकियू ग्राम सचिव की पत्नी थी। खबर लगने पर भाकियू कार्यकर्ता गांव पहुंच गए। निगम के अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे, लेकिन दधेडू चौकी प्रभारी रवींद्र तेवतिया ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया, मगर ग्रामीण नहीं माने। ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव रखकर जिला मुख्यालय की ओर चल दिए।
रास्ते में अकबरगढ़ बस स्टैंड पर एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस बल ने ग्रामीणों को रोक दिया, लेकिन ग्रामीण वहीं पर धरना देकर बैठ गए। एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान और सीओ सदर अकील अहमद ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
बाद में निगम के एसडीओ अरुण भारती ने अकबरगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचकर ग्रामीणों को बीमा राशि एवं मुआवजा दिलाने और लापरवाह जेई का तबादला कराने का आश्वासन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा, डॉ. विजेंद्र पाल, प्रधान के पति कर्म सिंह, सुखपाल, रवींद्र सिंह, नकली सिंह, जयकुमार, रुपेंद्र धीमान, चरण सिंह मौजूद रहे।