फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The criminals in jail were also questioned in connection with the robbery incident.

Muzaffarnagar News: लूट की घटना में जेल में बंद बदमाशों से भी पूछताछ

Thu, 11 Dec 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The criminals in jail were also questioned in connection with the robbery incident.
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद में हुई लूट की घटना में पुलिस को बदमाशों का सुराग मिला है। पुलिस ने जेल में बंद बदमाशों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

मोहल्ला लाल मोहम्मद में शुक्रवार को नाजिम अली के मकान में मौजूद चार लोगों को बंधक बनाकर करीब 75 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की सुरागरसी में लगी हुई थी। विगत तीन दिन तक एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने थाने में डेरा डालकर घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीम के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस टीम के कार्य की समीक्षा की तथा फीडबैक लिया।
घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम, एसओजी टीम, क्राइम टीम के अलावा थाने की पुलिस को लगाया गया है। बताया गया है कि घटना में शामिल बदमाशों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिसका शीघ्र ही खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि पुलिस ने इस प्रकार की लूट करने वाले जेल में बंद बदमाशों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

यह थी घटना
मोहल्ला लाल मोहम्मद में नाजिम अली की भांजी की बृहस्पतिवार को शादी हुई थी। शुक्रवार को परिवार के लोग वलीमा में मुजफ्फरनगर गए हुए थे। मकान में नाजिम अली, उनकी पत्नी शबीना तथा पड़ोसी नावेद उर्फ दददू तथा उसकी पत्नी शीबा मकान में थे। तीन बदमाशों ने खाला कहकर दरवाजा खुलवाया तथा वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। एक बदमाश ने नकाब तथा दो बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed