फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The criminal who committed murder and robbed an e-rickshaw was arrested.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हत्या कर ई-रिक्शा लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The criminal who committed murder and robbed an e-rickshaw was arrested.
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा हत्या कर ई रिक्शा लूटने का आरोपी स्रोत पुलिस
- मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर रोड हाईवे मार्ग पर हुई पुलिस से मुठभेड़
विज्ञापन

- पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश, ई-रिक्शा लूटने की दो घटनाएं की स्वीकार
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चालक के हाथ बांधकर ई-रिक्शा लूटने वाले शातिर अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। उससे 19 हजार रुपये नगद व तमंचा कारतूस व आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसने ई-रिक्शा लूटने की दो घटनाओं को अंजाम देना बताया है। दो ई-रिक्शा उसने देवबंद के कबाड़ी को 27 हजार में बेची हैं।
बृहस्पतिवार शाम नई मंडी ने डायल 112 की सूचना पर मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर रोड हाईवे मार्ग पर घेराबंदी की तो वहां पहले से मौजूद एक बदमाश तमंचा लेकर खड़ा था। उसने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने पर वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ कर उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, उसका आधार कार्ड व 19 हजार रुपये बरामद किए। सीओ ने बताया कि डायल 12 पर किसी ने सूचना दी थी कि एक युवक तमंचा दिखाकर ई-रिक्शा रोकने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी ने खतौली की नई आबादी निवासी रमजानी है।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसने 20 दिसंबर को खतौली में एक चालक को घायल कर ई-रिक्शा लूटी थी। मंडी कोतवाली के बझेड़ी के जंगल में चालक को नशा करा उसके हाथ बांध कर डाल दिया था उसकी ई-रिक्शा लूट कर भाग गया था। चालक की रात में ठंड के कारण मौत हो गई थी। इस बार भी ई-रिक्शा लूटने के इरादे से आया था। मौके पर पहुंच कर एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए भर्ती कराया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान किया जाएगा। वह पहले सरवट गांव में रहता था लेकिन अब खतौली में रहता है। उसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवबंद के कबाड़ी को बेची थीं ई-रिक्शाआठ दिसंबर की सुबह सिविल लाइन क्षेत्र के रैदारपुरी निवासी ई-रिक्शा चालक राजेश का शव नई मंडी कोतवाली के गांव बझेड़ी के जंगल में मिला था। इस मामले में अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी ने लूटी दोनों ई-रिक्शा देवबंद में कबाड़ी को 27 हजार में बेच दी थीं। उसी रकम में उसके पास एक हजार रुपये बच रहे थे। अब कबाड़ी को पकड़ कर ई-रिक्शा बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed