{"_id":"5e079fe38ebc3e8803060fb2","slug":"the-country-s-growth-gates-pass-through-the-village-balian-khatauli-news-mrt4610089144","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की तरक्की के द्वार गांव से होकर गुजरते हैं-केंद्रीय राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की तरक्की के द्वार गांव से होकर गुजरते हैं-केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की तरक्की के द्वार गांव से होकर गुजरते हैं : बालियान
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने गांव सादपुर व राठौर में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को मोहरा बनाकर कुछ पार्टियां देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अल्पसंख्यक वर्गों से ऐसी पार्टियों के बहकावे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव का विकास होगा तो देश व प्रदेश भी विकास की दौड़ में आगे बढ़ेगा।
शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान द्वारा गांव राठौर में शहीद भगत सिंह द्वार व सड़क तथा गांव सादपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के विकास के साथ साथ गांव का विकास भी कर रही है। देश की तरक्की गांव से होकर ही जाती है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां अल्पसंख्यक समाज को मोहरा बनाकर देश व प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं। सभा में एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, सुधीर सैनी, सादपुर ग्राम प्रधान विपिन चौधरी, प्रधान यजुवेंद्र उर्फ टीटू, भाजपा नेता मनीष ऐरन, प्रधान चंद्रशेखर, हरेंद्र सिंह, संजय, योगेंद्र सिंह, पवन अहलावत, संतोष वर्मा, हरीश अहलावत आदि मौजूद रहे।