फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The contract for Shravani Chhadiyan Mela was given away for Rs 7.49 lakh less

Muzaffarnagar News: मेला श्रावणी छड़ियान का ठेका 7.49 लाख कम में छोड़ा

Thu, 21 Aug 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The contract for Shravani Chhadiyan Mela was given away for Rs 7.49 lakh less
खतौली। मेला श्रावणी छड़ियान का ठेका गत वर्ष से 7.49 लाख रुपये कम में छोड़ा गया। पालिका के ठेका बोली के सातवें प्रयास में 39.01 लाख रुपये में छोड़ा। ठेका बोली ठेकेदार राकेश कुमार के नाम छोड़ी गई।
विज्ञापन

नगर में प्रतिवर्ष गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पर श्रावणी मेला छड़ियान का आयोजन होता रहा है। नगर पालिका परिषद की ओर से विगत करीब सात वर्षों से मेले का ठेका छोड़ा जाता रहा है। इससे पहले नगर पालिका मेला कमेटी मेले की भूमि का दुकानदारों को स्वयं ही आवंटन करती थी। नगर में रक्षा बंधन से ही मेले का आयोजन शुरु हो जाता है।
विज्ञापन

इस बार ठेकेदार अधिक बोली पर मेला ठेका लेने को तैयार नहीं थे। पालिका की ओर से छह बार ठेका बोली के लिए टेंडर निकाला गया था। जिसमें किसी भी ठेकेदार ने ठेका बोली नहीं लगाई थी। मेले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी। विगत वर्ष मेले का ठेका 46 लाख 50 हजार रुपये में छोड़ा गया था। इस राशि पर ठेकेदार बोली लगाने को राजी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ राजीव कुमार ने बताया कि पालिका की ओर सातवीं बार ठेके का टेंडर निकाला गया था। बुधवार को ठेका बोली में तीन ठेकेदार राकेश, अंकुर राठी, रिजवान शामिल हुए। जिसमें सबसे ऊपर बोली 39 लाख एक हजार रुपये की राकेश की आई। जिस पर राकेश के नाम मेले का ठेका छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed