फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The conch shell from the West has now been prepared for the East: Tikait

पश्चिम से शंखनाद हो चुका, अब पूरब की तैयारी: टिकैत

Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The conch shell from the West has now been prepared for the East: Tikait
पश्चिम से शंखनाद हो चुका, अब पूरब की तैयारी: टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ पश्चिम से शंखनाद हो चुका है, अब पूर्वांचल की बारी है। भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था का दावा झूठा है। इनकी सरकार में अब तक 24 महात्माओं की हत्या हो चुकी है। शिवमूर्ति पर घंटा चढ़ाने और आरती करने आए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ पश्चिम से शंखनाद हो चुका है। अब यह शंखनाद पूर्वांचल में हो रहा है। हमने घंटा चढ़ाया नहीं सरकार का घंटा बजाया है।
उन्होंने कहा कि मैं अब बाहरी हूं। मुजफ्फरनगर में आएं और शिवचौक पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन न करें तो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि चचा जान, अब्बा जान ये सब सरकार के उपजाए शब्द हैं। बीजेपी के नेता मुस्लिमों से ही मकान बनवाते हैं, उनके बनाए हुए दरवाजे घर में लगवाते हैं। उनके सिले हुए कपड़े पहनते हैं। मुस्लिमों से इतनी नफरत है तो इनके बनाए हुए घरों से निकल जाओ। वोट तो इन्हें चाहिए मुसलमानों की। हमारे संविधान ने सबको बराबर का हक दिया। इसलिए अल्लाह हू अकबर भी कह दिया था। हमने जो घंटा यहां बांधा है उसे लेकर एक मुस्लिम जुल्फिकार एक घंटे तक हमारा इंतजार करता रहा। एक-दूसरे के सहयोग से ही काम चल रहा है। राकेश टिकैत ने कहा कि घर वापसी तभी होगी जब कानून वापस होगा।
विज्ञापन

संजीव बालियान अच्छा आदमी, गलत फंस गया
राकेश टिकैत से जब यह पूछा गया कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बातचीत की बात कही है और किसानों से अड़ियल रुख छोड़ने को कहा है, तो उन्होंने कहा कि संजीव बालियान अच्छा आदमी है पर गलत लोगों में फंस गया है। बालियान को सही बात पता ही नहीं है। सरकार बात करना चाहती ही नहीं है। पचडे़ में पड़ऩा नी चाहिए संजीव को बेकार में बदनाम हो जागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed