फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The command of the true Guru is paramount: Arha Sagar Maharaj

सच्चे गुरु की आज्ञा सर्वोपरि होती है : अरह सागर महाराज

Thu, 01 Jun 2023 05:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
The command of the true Guru is paramount: Arha Sagar Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। अरह सागर महाराज ने बताया कि किसी के चरित्र और व्यवहार में कमी निकालना सरल कार्य है। हमें राग नहीं वीतरागता की ओर बढ़ना है। स्वयं के कार्य और आचरण देखों। सच्चे गुरु की आज्ञा सर्वोपरि होती है।

बिददीबाड़ा स्थित जक्की वाला मंदिर में अरह सागर महाराज का प्रवास चल रहा है। बृहस्पतिवार को अरह सागर महाराज ने बाजार क्षेत्र स्थित जैन मंदिरों का भ्रमण किया। सराफान जैन मंदिर में अभिषेक और शांति धारा का धार्मिक कार्य कराया।
विज्ञापन

प्रवचन सभा में अरह सागर महाराज ने बताया कि परपीड़ा से करुणा की परीक्षा होती है। महापुरुषों के भी जीवन में विपत्ति आती है। सामाजिक समरसता का भाव ग्रहण करना है। धर्म किसी के साथ भेदभाव नहीं रखता। अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है। जिनके आचार विचार अच्छे होते हैं, उन्हें हर स्थान पर सम्मान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदीप, धन कुमार, विवेक, राजीव मुखिया, सतीश, सुदेश, राजीव लोहिया, पिंकी, निशा, सोनिया, प्रीति दादरी, विजय, अरविंद, मनोज, अरविंद, शशि, अन्नू, सावित्री, वीरेश, अजय, अरुण, सुनील, संजय, करुणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजन संजय दादरी ने किया। धर्मसभा संचालन में सुशील ने बताया कि पांच जून को भव्य स्तर पर शांतिविधान का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed