फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The city took steps towards modernity

शहर ने आधुनिकता की ओर बढाए कदम

Sat, 12 Dec 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The city took steps towards modernity
भोपा रोड स्थित नगर का भव्य मॉल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर ने आधुनिकता की ओर बढ़ाए कदम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर ने बीते 34 साल में निरंतर विकास किया है। आधुनिकता के साथ कदमताल बढ़ाए हैं। शहर की दुकानों का स्वरूप बदला है। बडे़ शोरूम खुले हैं। कपड़ों और जूतों की कई बड़ी कंपनियां शहर में आ चुकी है। दुपहिया और चौपहिया वाहनों की कंपनियों के दर्जनों शोरूम यहां खुल चुके हैं। नामी कंपनियों के रिसोर्ट और रेस्टोरेंट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर में भोपा रोड पर मॉल भी बन गया है।
मंडी क्षेत्र में खुले अधिक शोरूम
बीते 34 साल में बाजारों का स्वरूप बदला है। शहर ने आधुनिकता के साथ कदमताल किया है। देश की बड़ी कंपनियों के शोरूम यहां आए हैं। रेडीमेड गारमेंट्स, जूतों के सबसे ज्यादा शोरूम खुले हैं। मंडी क्षेत्र में बिंदल वाली गली पूरी तरह एक पॉश मार्केट के रूप में विकसित हो गई है। दुपहिया और चौपहिया वाहनों की सभी बड़ी कंपनी यहां अपनी एजेंसी खोल चुकी हैं। जिले में वाहनों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है। भोपा रोड पर शहर का पहला मॉल खुला है।
विज्ञापन

हाईवे बना रिसोर्ट, रेस्टोरेंट का हब
दिल्ली-देेहरादून हाईवे अब पुरकाजी से लेकर खतौली तक रेस्टोरेंट और बड़े रिसोर्ट का हब बन गया है। देश की बड़ी कंपनियां इस हाईवे पर अपने रेस्टोरेंट खोल चुकी है। हाईवे पर देवराना, नमस्ते इंडिया जैसे बड़े रिसोर्ट जिले की शान बने हैं। शहर में भी रेस्टोरेंट की संख्या तेजी के साथ बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ओवरब्रिज भी बने
शहर में जानसठ फाटक पर हर समय जाम रहता था। यहां ओवरब्रिज बनने से आम जनता को सीधे राहत मिली है। दूसरी तरफ गांधी कॉलोनी और जेल फाटक पर जाम के हालात रहते थे। यहां भी ओवरब्रिज बन गया है। जनता को अब इन दोनों फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed