{"_id":"618575867e25c91d7435dba9","slug":"the-city-lit-up-on-diwali-the-festival-celebrated-with-gaiety-muzaffarnagar-news-mrt5636421116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर जगमगाया शहर, हषोल्लास से मना पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर जगमगाया शहर, हषोल्लास से मना पर्व
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में दीपावली पर की गई अतिशबाजी के सडक पर फैला पटाखों का कचरा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिवाली पर जगमगाया शहर, हर्षोल्लास से मना पर्व
मुजफ्फरनगर। दिवाली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। रात में पूरा शहर जगमगा उठा। लक्ष्मी-गणेश की पूजा के साथ दीये भी जलाए गए। उपहारों और मिठाई की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। रात्रि में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
जिलेभर में दिवाली का पर्व पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया गया। दिवाली पर जगमगाती रोशनी से पूरा शहर नहाया रहा। दिवाली के दिन सुबह से बाजारों में भीड़ रही। उपहारों और मिठाई की दुकानों पर लाइनें लगी रहीं। लोगों ने उपहारों में सबसे ज्यादा घरों की जरूरतों का सामान गिफ्ट किया। खरीदारी को लेकर शहर में सबसे ज्यादा भीड़ भगत सिंह रोड और नई मंडी की बिंदल मार्केट में रही।
शाम तक लोगों ने एक-दूसरे को उपहार भेंट किए। शाम के समय घरों में पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद लोगों ने अपने घरों में मिट्टी के दीये भी जलाए। शहर की कालोनियों और गलियों में बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। रात में पूरा शहर पटाखों की आवाज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
800 रुपये किलो बिका गुलाब
दिवाली पर गुलाब बहुत महंगा रहा। बाजार में गुलाब के दाम 800 रुपये किलो रहे। गत दिनों बारिश के चलते बाजार इस बार गुलाब कम आया, इस कारण रेट तेज रहे। गेंदे के फूल 100 रुपये किलो बिके।

मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व लाईटो से जगमगाता शहर व असमान में होती अतिशबाजी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व थाल में दीयों सजाकर पूजा करते बच्चें व महिला। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR