{"_id":"5f0365548ebc3e42fb10ad80","slug":"the-city-is-struggling-with-traffic-muzaffarnagar-news-mrt4899774131","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण जाम से जूझता रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण जाम से जूझता रहा शहर
विज्ञापन
मालवीय चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जाम से जूझता रहा शहर
मुजफ्फरनगर। शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बावजूद लोग संभल नहीं रहे हैं। दिन निकलते ही बाजार में लोगों का जमावड़ा लग जाता है। आलम यह है कि सोमवार को दिन भर शहर में जहां-तहां जाम के हालात रहे। मालवीय चौक पर तो घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।
लोग कोरोना को लेकर बेपरवाह नजर आ रहे हैं। वेबजह भी घरों से निकलने में परहेज नहीं कर रहे। सुबह बाजार खुलते ही भारी भीड़ जुटने लगती है। लोग दुकानों पर खरीदारी करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते। कुछ लोग तो मास्क लगाना भी जरूरी नहीं समझ रहे। शहर में उमड़ रही भीड़ का अंदाजा विभिन्न स्थानों पर लगने वाले जाम से लगाया जा सकता है। नगर में अंसारी रोड, मालवीय चौक, बालाजी चौक, नावल्टी चौक और अहिल्याबाई चौक पर दिन भर जाम के हालात रहे। वाहन चालकों को इन चौराहों से गुजरने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कचहरी में चला चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। सुरक्षा की दृष्टि से सोमवार को पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी लेकर जांच पड़ताल की गई। बस स्टैँड पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया।