फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The city is set to receive a 100 crore 'power injection improving electricity supply

Muzaffarnagar News: शहर को लगेगा 100 करोड़ का पावर इंजेक्शन, सुधरेगी विद्युत आपूर्ति

Mon, 25 May 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The city is set to receive a 100 crore 'power injection improving electricity supply
मुजफ्फरनगर। शहर में अघोषित कटौती और ओवरलोडिंग से परेशान लोगों को शीघ्र ही राहत मिलने वाली है। सुजड़ू स्थित 66केवी बिजली घर वाले स्थान पर अब 132 केवी का नया हाईटेक पावर हाउस बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ऊर्जा निगम ने 100 करोड़ से अधिक की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आबादी के साथ ही शहर में बिजली खपत भी बढ़ रही है। मांग और आपूर्ति में सामंजस्य बैठाने के लिए क्षमता वृद्धि के अलावा नए बिजली घरों की स्थापना, फीडर विभक्तिकरण एवं नई लाईने खींची जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नया बिजली घर बनने से इंडस्ट्रियल क्षेत्र सहित कई आवासीय क्षेत्रों को राहत मिलेगी। बताया कि 132केवी नरा लाइन से सुजड़ू उपकेन्द्र तक करीब 5.5 किमी. लंबी लाइन खींची जाएगी। नया बिजली घर बनने से सुरेन्द्र नगर, महावीर चौक और नुमाइश कैंप बिजली घरों पर लोड काफी कम हो जाएगा। नया बिजली घर बनने से ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। करीब 50 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए बिजली घर से ये मिलेगा लाभ

- बिजली घर उच्च वोल्टेज घटाकर 33केवी या 11केवी में बदलेगा।

- 33 या 11केवी लाइनों के जरिए छोटे बिजली घरों को देगा आपूर्ति।

- इसमें लगे उपकरण बिजली के भारी उतार-चढ़ाव को रोकेंगे।

- सर्किट, ब्रेकर और ट्रांसफार्मर किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed