फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The chaat carts on the town hall will be removed

टाउन हाल पर लगे चाट के खोमचे हटेंगे पीछे

Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The chaat carts on the town hall will be removed
मुजफ्फरनगर। टाउन हाल पर चाट आदि के ठेले और रेहड़े पीछे हटाने पड़ेंगे। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने ठेले हटाने के निर्देश दिए। उधर, सड़क किनारे सफेद पट्टी के बाहर खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों को यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों में एसएसपी अभिषेक यादव ने पुलिस व प्रशासनिक टीम को साथ लेकर शिव चौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक आदि स्थानों से अतिक्रमण हटवाया है। महावीर चौक पर खडी होने वाली ई-रिक्शाओं को भी पुल के नीचे भेजा गया है। शिव चौक, मीनाक्षी चौक के आसपास फूल बेचने वालों को कंपनी बाग के पास दुकान लगाने के लिए अलग जगह भी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी ने एसपी यातायात कुलदीप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह के साथ मीनाक्षी चौक से जिला अस्पताल व बाद में टाउन हाल तक पैदल भ्रमण किया। इस मार्ग पर सड़क किनारे खड़े रेहडे, ठेली वालों को चेतावनी दी गई। टाउन हाल पर चाट के खोमचे लगाने वालों को भी ठेले पीछे हटाकर फिलहाल दीवार से सटाकर लगाने को कहा गया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि टाउन हाल पर ठेले लगाने वालों के लिए जगह तलाशी जा रही है। ठेले वालों को यह बता भी दिया है। सड़क मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed