{"_id":"61bb844361aa2045160392cc","slug":"the-case-of-cutting-a-tree-became-a-headache-for-the-police-muzaffarnagar-news-mrt569380984","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का सिरदर्द बना पेड़ काटने का मामला, थाने के घेराब की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का सिरदर्द बना पेड़ काटने का मामला, थाने के घेराब की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक के पास पीपल का पेड काटने का मामला पुलिस का सिरदर्द बन गया है। हालांकि पुलिस ने पेड़ काटने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारी रविंकांत सैनी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर भी मामला गर्माया है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने सोमवार को सिविल लाइन थाने के घेराव की चेतावनी दी है। क्रांति सेना पदाधिकारियों ने भी कार्रवाई की मांग की है।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारी रविंकांत सैनी की तहरीर पर लिखा गया कि 14 दिसंबर की रात में पेड़ काटे जाने की सूचना पर वह अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। वहां पर दो लोग पेड़ काट रहे थे। शिव लिंग भी कुल्हाड़े से खंडित किया गया था। जो पुलिस के पहुंचने पर भाग गए थे। पुलिस ने यह रिपोर्ट दर्ज है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने अपने दर्जनों साथियों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंच कर थाना प्रभारी से मुलाकात कर चेतावनी दी कि यदि इस मामले में गिरफ्तारी नहीं की गई तो सोमवार को थाने का घेराव किया जाएगा। क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने संगठन सदस्यों के साथ मिलकर एसपी सिटी से मिल कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करने के लिए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेकिन रिपोर्ट को लेकर भी अनेक प्रकार की चर्चाएं है। बताया जा रहा है कि क्रांति सेना ने एक व्यक्ति का नाम लिखकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने उस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे हिंदू संगठनों में रोष है और सभी लामबंद होने लगे हैं। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।