फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The canal track connecting three districts will be renovated

Muzaffarnagar News: तीन जिलों को जोड़ने वाली नहर पटरी का होगा नवीनीकरण

Mon, 26 Feb 2024 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
The canal track connecting three districts will be renovated
चरथावल। शासन ने तीन जिलों को जोड़ने वाली लालूखेड़ी से बलवाखेड़ी तक नहर पटरी के नवीनीकरण को मंजूरी दी है। गड्ढों में तब्दील 18 किमी पटरी का नवीनीकरण 282 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन सुलभ होगा और हादसों से मुक्ति मिलेगी। लोनिवि के निर्माण खंड प्रथम ने इस कार्य की निविदा आमंत्रित कर दी है।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले लालूखेड़ी से बलवाखेड़ी तक नहर पटरी का चौड़ीकरण के साथ नव निर्माण हुआ था। बलवाखेड़ी ब्लॉक और जिले का अंतिम गांव है। शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग माना जाता है। सहारनपुर के लोग नानौता से नहर के रास्ते बलवाखेड़ी, जडौदा पांडा, बिरालसी, रोनी हरजीपुर लालूखेड़ी में पानीपत-शामली खटीमा मार्ग पर चढ़ते हैं। नहर पटरी से भौराकलां होकर और फुगाना में मेरठ करनाल हाइवे पर चढ़ने का बेहतर मार्ग है। इससे जाम के झाम से मुक्ति और समय की बचत होती है। बरसात के दिनों में नहर की पटरी कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। नहर पटरी से शामली जिले के बाबरी, हिंड आदि पहुंचने के संपर्क मार्ग जुड़ते हैं। शासन ने मार्ग के नवीनीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

-----
पटरी दबने से हिचकोले लेते हैं वाहन
फोटो
रोनी हरजीपुर के ग्राम प्रधान विनाेद पुंडीर कहते है इस पटरी से तीन जिलों के हजारों वाहन रोज गुजरते हैं। इस बार बरसात में पटरी कटने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे बढ़ गए थे। पटरी के नवीनीकरण होने से हरियाणा और सहारनपुर आने जाने में कम दूरी में सफर तय करने में दिक्कत खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो
बलवाखेड़ी के किसान रामभूल सिंह का कहना है कि कई सालों से नहर पटरी के निर्माण के बाद सहारनपुर पहुंचने में 50 से ज्यादा गांवों के लोगों को आसानी है। चरथावल के लोगों को थानाभवन नहीं जाना पड़ता, बल्कि जाम और भीड़ से बचने को नहर पटरी से नानौता होते हुए सहारनपुर और हरियाणा के जिलों में पहुंचते हैं। सड़क के नवीनीकरण से तीन जिलों के लोगों को फायदा होगा।
-----
इन सड़काें का होगा उद्धार, होगा फादा
लोनिवि ने 1.90 किमी चरथावल -लुहारी मार्ग, 1.71 किमी बधाई खुर्द से सैदपुर कलां मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर निकाले हैं। वहीं कुटेसरा-बुड्ढ़ाखेड़ा मार्ग मरम्मत के लिए 34 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। किसान कमलकांत त्यागी, बीडीसी लुहारी संजय सैनी और करेश त्यागी कहते हैं कि इन सड़कों के निर्माण से स्कूल-कॉलेज में आवागमन और फसल ढुलाई में किसानों को बड़ा फायदा होगा।

----
अरसे से खराब है दूधली मार्ग
चरथावल। बलवाखेड़ी-दूधली मार्ग की दूरी करीब तीन किमी है। गांव की सहकारी समिति दूधली है। ऐतहहासिक गोगा म्हाड़ी और इंटर कॉलेज में बलवाखेड़ी, अलीपुरा, टांडा आदि के ग्रामीण दूधली जाते हैं। लेकिन सड़क नहीं है। पुरानी और जीर्ण-शीर्ण हालत में लोग गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीण गोपी चंद, मच्छंदर सिंह, दूधली प्रधान शोभित पुंडीर ने डीएम से सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed