फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The Brahmin Mahasabha has appealed for a ban on post-death feasts.

Muzaffarnagar News: ब्राह्मण महासभा ने मृत्यु भोज पर रोक लगाने की अपील की

Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The Brahmin Mahasabha has appealed for a ban on post-death feasts.
मुजफ्फरनगर। ब्राह्मण महासभा ने समाज में व्याप्त मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगाने की अपील की है। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमादत्त शर्मा ने रविवार को बयान जारी करते हुए कहा कि इन प्रथाओं पर रोक लगनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि इंसान की मृत्यु के बाद तेरहवीं की रस्म पर भव्य कार्यक्रम करना अशोभनीय है। उन्होंने सामूहिक भोज बंद करने का सुझाव दिया। भोजन केवल दूर-दराज से आए मेहमानों के लिए होना चाहिए। पगड़ी की रस्म का समय दोपहर दो बजे से बदलकर सुबह 11 बजे करने का सुझाव दिया गया। श्रद्धांजलि सभाओं में अनावश्यक भाषणबाजी रोकने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक कुप्रथाओं को समाप्त करना समय की मांग है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed