फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body was taken out of the grave after seven days and sent for postmortem to know the cause of death

Muzaffarnagar News: सात दिन बाद कब्र से निकाला शव, मौत का कारण जानने को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The body was taken out of the grave after seven days and sent for postmortem to know the cause of death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में सात दिन पहले गांव निवासी एक व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला था। उस समय परिजनों ने शव को दफना दिया था। हत्या की आशंका जताने पर अधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार को कब्र की खोदाई कराकर शव निकाला लिया। मौत कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी मंजूर (45) का शव 26 जुलाई को गांव के जंगल में एक किसान के खेत में पड़ा मिला था। उस समय परिजनों व ग्रामीणों ने सामान्य मौत होना मानते हुए बिना किसी कानूनी करवाई के गांव के ही कब्रिस्तान में शव दफना दिया था। 29 जुलाई को मृतक की भाभी अफसाना ने अपने देवर की हत्या की आशंका जताई और इस मामले में डीएम व एसएसपी से शिकायत थी। महिला ने अपने देवर की मौत का कारण पता कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर जानसठ एसडीएम जयेंद्र सिंह व जानसठ सीओ यतेंद्र सिंह नागर की मौजूदगी में मृतक की कब्र की खोदाई कराई गई और शव कब्र से निकलवाकर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस का कहना है कि मृतक की भाभी की शिकायत पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

--
मृतक के दो सगे भाई सहित कई परिजन हत्या के मामले में काट रहे आजीवन कारावास
पुलिस ने बताया कि मृतक मंजूर व उसके परिवार के ही नवाब पक्ष में वर्ष 2023 में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद और मारपीट हो गई थी। इस दौरान नवाब की पत्नी फजाना की सिर में फावड़ा लगने से मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने मंजूर (मृतक) के दो सगे भाइयों सरताज व पप्पू और परिवार के ही पिता-पुत्र मन्नू व उसके पुत्र तय्यब के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कोर्ट ने मामले में सभी चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस समय सभी चारों आरोपी जेल में बंद है और आजीवन कारावास की सजा काट रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed