{"_id":"5a1efce74f1c1bc5758b6074","slug":"the-body-of-the-young-man-got-chopped-on-the-railway-line-in-khatauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव रेलवे लाइन पर कटा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव रेलवे लाइन पर कटा मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव गालिबपुर के युवक संजय का आवास विकास कॉलोनी के सामने रेलवे लाइन पर कटा हुआ शव मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की पक्ष के लोगों द्वारा हत्या करने के बाद शव को रेलवे लाइन पर फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है, तब कहीं जाकर एक घंटा बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गालिबपुर निवासी संजय (20) पुत्र किरण बहादराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक संजय का गांव की ही रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 25 नंवबर को गांव से युवती फरार हो गई थी। 27 नवंबर को संजय ने मेरठ में युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों का आरोप है कि संजय उसी दिन से लापता था। वह वापस न तो घर लौटा और न ही कंपनी पहुंचा था। बुधवार की सुबह आवास विकास कालोनी के सामने रेलवे लाइन पर संजय का शव कटा हुआ मिला। परिजनों ने शव की शनाख्त की। संजय का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक संजय का शव ट्रेन से कटा हुआ था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को शव लेकर गांव में पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप था कि लड़की पक्ष के लोगों ने संजय की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। परिजनों ने पुलिस से लड़की पक्ष के लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन पर ही एक घंटे बाद जाम खोला। जाम लगाने से मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन