फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The bodies of the teenager and the boy who went to take fodder were found

Muzaffarnagar News: चारा लेने गई किशोरी और बालक के शव मिले

Thu, 13 Jul 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the teenager and the boy who went to take fodder were found
एक भट्ठे के पास पानी से भरे गड्ढ़े में पड़े मिले दोनों के शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कसितारा गांव निवासी किशोरी स्वाति (17) और बालक प्रियांशु (12) के शव एक भट्ठे के पास पानी से भरे गड्ढ़े में पड़े मिले है। दोनों बुधवार की शाम को पशुओं का चारा लेने गए थे। पुलिस ने मौत का कारण जाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कसितारा गांव में बुधवार की शाम किशोरी स्वाति (17) पुत्री तुलसीराम और प्रियांशु (12) पुत्र जनेश्वर घर से चारा लेने गए थे। कई घंटे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों तलाश शुरू की। रात करीब 10 बजे दोनों बेसुध हालत में गांव के नजदीक एक भट्ठे के पास पानी से भरे गड्ढ़े में पड़े मिले है। पुलिस ने मौके पहुंचकर दोनों को सीएचसी भिजवाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत पानी में डूबकर होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि अभी घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौत का सही कारण के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।




डीजे शहर में ले जाने को कावड़ियों ने दिया धरना



मुजफ्फरनगर। इस बार पुलिस ने बड़े डीजे वाली कावड़ को शहर में घुसने पर प्रतिबंध लगा है। बुधवार की रात कई बड़े डीजे वाली कावड़ रामपुर तिराहे पर पहुंचे और उसके संचालकों ने शहर में ले जाने का प्रयास किया। अधिकारियों के मना करने पर कांवड़िए धरना देकर बैठ गए। डेढ़ घंटे बाद समझाने पर ही माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात कई बड़े डीजे वाली कावड़ रामपुर तिराहे पर पहुंची थी। एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर कावड़ डीजे को शहर में जाने से मना कर दिया। इस पर कावड़िया धरना देकर बैठ गए। डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद डीजे दिल्ली हाईवे बायपास मार्ग से ले जाए गए। एसएससी संजीव सुमन ने कहा 16 फीट ऊंचाई और 16 फीट चौड़ाई वाले डीजे कावड़ शहर के अंदर से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed