{"_id":"657460af51cb62621f0ba864","slug":"the-birth-of-shri-krishna-is-described-in-bhagwat-katha-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-12843-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म का वर्णन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म का वर्णन किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो खबर
भोपा। दंडी आश्रम में आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भागवत प्रवक्ता ने श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया। कथा का आयोजन गुरुदेवेश्रराश्रम जी महाराज के द्वितीय निर्वाण महोत्सव पर किया जा रहा है।
शुकतीर्थ स्थित प्रसिद्ध दंडी आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रयागराज से आए भागवत प्रवक्ता आचार्य श्री राममूर्ति मिश्र ने गंगा अवतरण, श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया, जिसका कथा में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आनंद लिया। इस अवसर पर शुकतीर्थ के ही हनुमत धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने भी प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि हम सब लोग बड़े भाग्यशाली हैं, जो सुखदेव मुनि की तपस्थली शुकतीर्थ में श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान कर रहे हैं। उन्होंने श्री कृष्ण जन्म प्रसंग पर भी प्रवचन किए। गीतानंद महाराज, मनोहर लाल शर्मा प्रबंधक, कथा के यजमान, पूनम राज, राजकुमार राज दिल्ली, संजीव कुमार शर्मा, सतीश कुमार शर्मा, गंगा दत्त शर्मा, जगदीश वशिष्ठ, पुनीत कौशिक, अवनीश कौशिक, विनोद शर्मा आदि भी मौजूद रहे।