{"_id":"625717717b0c8a41dd1a0601","slug":"the-bike-jumped-into-the-pit-the-woman-died-after-falling-on-the-road-muzaffarnagar-news-mrt584425488","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में उछली बाइक, सड़क पर गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में उछली बाइक, सड़क पर गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। बरला-बसेड़ा मार्ग के किनारे पर बना गड्ढा जानलेवा साबित हुआ। गड्ढे में बाइक गिरने के कारण बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर जा गिरी और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन महिला की मौत हो गई।
पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी निवासी अमर सिंह की पत्नी कुसुम (50) अपने बेटे विजय के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही थी। बसेड़ा में भैरों मंदिर के पास सड़क किनारे गड्ढे में बाइक का पहिया चला गया। जिससे बाइक पर पीछे बैठी कुसुम सड़क पर जा गिरी और सिर में चोट लगने से घायल हो गई। लोगों की मदद से बेटे ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। जानलेवा गड्ढे सड़क के किनारे बना हुआ है, जिससे पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। भोकरहेड़ी तक जाने वाले मार्ग पर लोगों की आवाजाही रहती है।