{"_id":"674214b1101d423fe407ab16","slug":"the-bicycle-started-as-soon-as-it-left-bhopa-could-not-gain-speed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-134469-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भोपा से निकलते ही साइकिल चली... रफ्तार नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भोपा से निकलते ही साइकिल चली... रफ्तार नहीं मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव की मतगणना में रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने नन्हेड़ा से ही अजेय बढ़त बना ली थी। भोपा तक पहले छह चरण की गिनती में हैंडपंप चला। सातवें चरण में नंगला बुजुर्ग, किशनपुर समेत अन्य मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले गांवों में साइकिल ने रफ्तार पकड़ी, लेकिन लीड पूरी नहीं कर सकी।
सातवें चरण में मिथलेश पाल को 2112 और सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना को 3417 वोट मिले। मुस्लिम सपा के लिए लामबंद दिखा। मतगणना के 11वें चरण में मुस्लिम आबादी के जौली, खेड़ी फिरोजाबाद, तेवड़ा में सुम्बुल राना ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। यहां सपा को 3323 वोट मिले, जबकि रालोद को सिर्फ 902 वोट ही हासिल हो पाए। तेवड़ा से कवाल तक खूब चली साइकिल : परिणाम बताते हैं कि मुस्लिम आबादी के तेवड़ा से कवाल गांव तक 12वें चक्र में खब साइकिल चली। इस चक्र के 14 बूथ पर सुम्बुल को 2991 और मिथलेश पाल को 2009 वोट हासिल हुए। मुस्लिम मतदाता पूरी तरह सपा के पक्ष में लामबंद नजर आए। किथौड़ा पहुंचते ही बढ़त, लीड पूरी नहीं : सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना ने 20वें चक्र में किथौड़ा गांव की गिनती के दौरान बढ़त बनाई। लेकिन पिछले 19 चक्र में रालोद प्रत्याशी को मिली लीड यहां पूरी नहीं हो सकी। 20वें चक्र में मुस्लिम आबादी के किथौड़ा, इब्राहिमपुर शामिल थे। यहां सपा को 3370 और रालोद को 2112 वोट मिले।