फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The bank did not enter

नाराज ग्राहकों ने कर्मचारियों को बैंक में नहीं घुसने दिया  

Wed, 21 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The bank did not enter
बैंक के बाहर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में कैश नहीं मिलने से नाराज ग्राहकों ने हंगामा करते हुए पीएनबी कर्मचारियों को दो घंटे तक बैंक परिसर में घुसने नहीं दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया, तब कहीं जाकर पुलिस ने व्यवस्था बनवाई। इसके बाद ही बैंक में कार्य शुरू हो सका।  
विज्ञापन

   
मोरना चौधरी चरण सिंह चौक के निकट पीएनबी की शाखा पर अत्यधिक खाते होने से क्षेत्र में सबसे ज्यादा ग्राहकों की कैश निकालने को लेकर सुबह से ही लंबी लाइन लग जाती है। इसके बावजूद ग्राहकों को कम पैसा दिया जा रहा है, जिसको लेकर ग्राहकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार सुबह बैंक में कार्य करने आए कर्मचारियों के साथ ग्राहकों ने धक्का-मुक्की करते हुए उनको बैंक के अंदर घुसने नहीं दिया। सूचना मिलने पर भोपा थानाध्यक्ष प्रभाकर कैंतुरा एवं मोरना पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्राहकों को शांत किया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद कर्मचारी बैंक के अंदर पहुंच सके। इसके बाद पुलिस ने लाइन लगवाकर कैश दिलवाया।
विज्ञापन


बैंकों, एटीएम पर लगी रही भीड़
खतौली में बैंकों और एटीएम पर मंगलवार को ग्राहकों की भीड़भाड़ रही। लाइन में लगे ग्राहकों के बीच धक्कामुक्की होती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाई। नोटबंदी के एक महीने बाद भी बैंकों पर ग्राहकों की भीड़ छंटने का नाम नहीं ले रही है। ग्राहक बैंकों के खुलने से पहले ही लाइन में आकर खड़े हो जाते हैं। महिला ग्राहकों की अलग लाइन लग जाती है। बैंकों से ग्राहकों को कम कैश मिलने की भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक सुबह से शाम तक लाइन में लगे रहते हैं, इसके बावजूद उनको मात्र दो हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। कम कैश मिलने से लोग अपनी जरूरत का सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं। कुछ एटीएम मशीनों में पैसा नहीं डाला जा रहा है, दिन भर ये एटीएम बंद पड़े रहते हैं। मंगलवार को भी बैंकों पर ग्राहकों की भीड़भाड़ रही। कैश नहीं मिलने पर शाम को ग्राहक मायूस होकर लौट गए।

कैश नहीं मिलने पर बैंक में ताला डाला, प्रदर्शन 
खतौली/जानसठ। बड़ौदा बैंक में एक ग्राहक को पैसे नहीं देने पर उसने मेन गेट पर ताला लगा दिया। ताला लगाने पर सभी कर्मचारी अंदर ही बंद हो गए। आवास विकास कालोनी निवासी शिवकुमार सैनी का बेटा बीमार हो गया। घर में पैसे नहीं थे, इसलिए वह बड़ौदा बैंक पहुंचा। सुबह से लाइन में लगे रहने पर दोपहर बाद कर्मचारियों ने कैश खत्म होना बताकर पैसे देने से इंकार कर दिया। जिससे वह आक्रोशित हो गया। उसने गेट के चैनल पर ताला डाल दिया और कर्मचारी अंदर बंद हो गए।

शाखा प्रबंधक ने चैनल से झांककर ग्राहक शिवकुमार सैनी को पैसे देने की बात कही, तब उसने ताला खोला। उधर, जानसठ के बैंकों में कैश न मिलने से ग्राहक परेशान रहे। सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में कैश न मिलने को लेेकर ग्राहकों ने हंगामा व प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में गांव सादपुर के प्रधान विपिन चौधरी, राकेश, सुदेशो, अफसरी, नारा, कलीराम, धर्मवीर, लियाज, ओमकारी व मुनेश आदि शामिल रहीं।


गांव तालड़ा की मुनेश ने बताया कि उसका पुत्र श्रीराम कालेज में पढ़ता है। उसकी फीस जमा करने को पिछले कई दिनों से बैंक में पैसे निकालने के लिए आ रही। पैसे न मिलने के कारण पुत्र की फीस भी जमा नहीं हो रही है। जिस कारण परीक्षा में उसे परीक्षा में बैठाने से स्कूल वालों ने मना कर दिया है। वहीं दूसरी ओर एसबीआई, केनरा, ओबीसी बैंकों में मात्र 2000 रुपये ही दिए जा रहे हैं। पीएनबी में ग्राहकों को कैश नहीं मिलने से रोष व्याप्त है। नगर के पांचों एटीएम मशीनों में कैश नहीं होने से वे बंद पड़े हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed