फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The audience enjoyed the ghazals fiercely

इश्क अगर एक तरफ हो तो सजा देता है...

Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The audience enjoyed the ghazals fiercely
मेला पंडाल में हुए कार्यक्रम में गजल सुनाते प्रसिद्ध गायक एजाज अहमद - फोटो : DEVBAND
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेले में शुक्रवार रात शाम-ए-गजल कार्यक्रम हुआ। इसमें एक से बढ़कर एक गजल पेशकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच गजलों का मुकाबला भी हुआ।
शुक्रवार रात्रि मेला पंडाल में आयोजित हुए शाम-ए-गजल कार्यक्रम का उद्घाटन देवबंद यूनानी मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ. कमरुज्जमा कुरैशी ने फीता काटकर डॉ. अनुज गोयल व व्यापारी नेता राजेश सिंघल ने शमा रोशन करके किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुंबई के प्रसिद्ध गजल गायक एजाज अहमद व इनाम चिश्ती ने इश्क अगर एक तरफ हो तो सजा देता है, जब दोनों तरफ हो तो मजा देता है। हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, इक बार मुलाकात का मौका दे दे और उम्र जलवों में बसर हो ये जरूरी तो नहीं, हर शब-ए-गम की सहर हो ये जरूरी तो नहीं आदि गजलें सुनाकर समा बांध दिया। नोएडा की गजल गायिका दीपा साहनी ने तुम आए तो आया मुझे याद गली में आज चांद निकला और इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं आदि गजलें सुनाईं। इस बीच कलाकारों के बीच मुकाबला भी हुआ। जिसका दर्शकों देर रात्रि तक लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि हाजी तसलीम कमाल ने की व संचालन कार्यक्रम संयोजक सलीम कुरैशी ने किया। इसमें अंकित जैन, सुखपाल, अंसार मसूदी, मुमताज अहमद, सेठ श्याम कुमार अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, मो. शाहनवाज, अली नवाज, मो. नवेद, अजय गर्ग, फिरोज गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed