फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The assassination of the saints ended on assurance

आश्वासन पर संतों का धरना समाप्त

Tue, 27 Mar 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 27 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
The assassination of the saints ended on assurance
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने मंगलवार सुबह शुक्रताल में गंगा का जलस्तर बढ़ाने की मांग को लेकर साधु संतों के धरने को आश्वासन देकर समाप्त करा दिया। बीते एक सप्ताह से पौराणिक तीर्थ में साधु-संत बेमियादी धरने पर थे। गंगा की धारा में जल की आपूर्ति बंद होने से तीर्थ में आने वाले भक्तों में गुस्सा था।
विज्ञापन


शुक्रताल में गंगा में जलस्तर कम होने से साधु-महात्मा, पुरोहित और गंगा सेवा समिति के पदाधिकारी पिछले एक सप्ताह से धरना और प्रदर्शन कर रहे थे। भागवत कथा श्रवण के लिए शुकतीर्थ में आने वाले देश भर के भक्तों को गंगा स्नान के लिए दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन


साधु-संतों की आमरण अनशन की चेतावनी के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह मंगलवार सुबह सात बजे शुक्रताल में गंगा घाट पर पह़ुंचे। उन्होंने गंगा में जल आपूर्ति की समस्या सुनी और शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस दौरान महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज, कृपालदासी महाराज, स्वामी भजनानंद, स्वामी विष्णु आचार्य, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, डॉ वीरपाल निर्वाल, मनोहर शर्मा, विनोद शर्मा, अरुण गर्ग, आचार्य इंद्रपाल, प्रेमशंकर मिश्रा, गोविंद शुक्ला, नितिन मलिक, पंकज महेश्वरी, एसडीएम जानसठ गजल भारद्वाज, सीओ मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याणदेव राष्ट्र के लिए वंदनीय :सत्यपाल
शुक्रताल। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में स्थित शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद केंद्रीय मानव संसाधन एवं नदी विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि स्वामी कल्याण देव का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए वंदनीय है।


निष्काम भाव से ग्रामीण भारत में शिक्षा की ज्योति जगा कर उन्होंने किसानों और मजदूरों के बच्चों के लिए नई राह बनाई। राज्यमंत्री ने  शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर अक्षय वट की परिक्रमा की तथा स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय का अवलोकन किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अंग वस्त्र और शुकतीर्थ साहित्य भेंट किया। ट्रस्ट सदस्य देवराज पंवार, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, अचल शास्त्री, गिरीशचंद्र उपरेती, हर्ष मणि, विजय शर्मा मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed