फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The anniversary of the true residence ashram in Morna concludes

सच्चा निवास आश्रम का वार्षिकोत्सव संपन्न

Tue, 16 Feb 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The anniversary of the true residence ashram in Morna concludes
सच्चा आश्रम शुकतीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते वक्ता। - फोटो : KHATAULI
सच्चा निवास आश्रम का वार्षिकोत्सव संपन्न
विज्ञापन

मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्री सच्चा निवास आश्रम का वार्षिकोत्सव हवन एवं भजन कीर्तन के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
वार्षिकोत्सव में महंत परमेश्वर ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में परोपकार का बहुत महत्व है। इसलिए मनुष्य को परोपकार के कार्य करने चाहिए। हनुमत धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवांनद महाराज ने कहा कि मानव जीवन में सत्संग का बहुत बड़ा महत्व है। सत्संग मानव जीवन की दिशा ही बदल देता है। संयम, धैर्य और शिष्टाचार सत्संग से ही मिलते हैं। इसलिए मानव को सत्संग जरूर सुनना चाहिए। स्वामी महानंद महाराज ने कहा कि संस्कारों के अभाव में संयुक्त परिवार टूटते जा रहे हैं, इसलिए हमें सबसे पहले अपने परिवारों में संस्कारों को कायम करना होगा।
विज्ञापन

समारोह को ऋषिकेश सच्चा प्रकाश आश्रम से आए स्वामी दिनेशानंद महाराज, सुरेंद्र देव महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, आचार्य अजय कृष्ण आदि संतों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दीपक कुमार ने भजन प्रस्तुत किए। साधु-संतों एवं ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दिया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड पुकार से किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सोनू, विकास, सत्येंद्र, गौरव, कंवर पाल आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed