फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused who changed the ATM and withdrew Rs 55,000 was caught

Muzaffarnagar News: एटीएम बदलकर 55 हजार निकालने वाला आरोपी पकड़ा

Sun, 08 Sep 2024 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
The accused who changed the ATM and withdrew Rs 55,000 was caught
शाहपुर। थाना पुलिस में चेकिंग के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 55 हजार की नगदी के अलावा 40 एटीएम कार्ड व एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को थाना क्षेत्र के गांव निरमानी निवासी राशिद अली ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। वह कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से एटीएम बदलकर उसके खाते से 55 हजार 300 रुपये निकाल लिए। दो टीमों का गठन किया गया था। सीओ ने बताया कि शनिवार की शाम थाना पुलिस कसेरवा नहर पुलिया पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी उधर से बाइक पर आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा, 40 एटीएम कार्ड के अलावा 55 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता जनपद शामली के बाबरी निवासी जमशेद पुत्र शौकत अली बताया। पुलिस ने आरोपी का एटीएम से प्राप्त फुटेज से मिलान किया। जिसमें गिरफ्तार आरोपी वही निकला, जिसने गांव निरमानी निवासी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर उसका चालान कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed