खतौली। गांव ताजपुर में हुए विवाद में मुकदमा दर्ज होने के डेढ़ महीना बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पलायन करने को मजबूर है। इसी मामले की जानकारी पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर आरोपी गिरफ्तार की मांग की।
खतौली कोतवाली के गांव ताजपुर में लगभग डेढ़ महा पहले दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें गजा कश्यप द्वारा खतौली थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों द्वारा पलायन करने की बात कहे जाने के बाद भाकियू नेता राकेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम जीत सिह को भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठा लिया। काफी देर समझाने के बाद भाकियू नेताओं ने नरेश टिकैत से एसडीएम जीत सिंह की बात कराई। दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त हुआ। प्रमोद अहलावत, भरतवीर आर्य, राहुल राणा, नीलू भूड, राहुल अहलावत, दीपक चौधरी, राहुल मोतला, सोविनदर ककराला , अब्दुल्ला, राहुल टिटोडा आदि मौजूद रहे।