फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused of cow slaughter opened fire on the youth

गोकशी करने वालों का पीछा करने पर युवक पर फायरिंग

Fri, 02 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The accused of cow slaughter opened fire on the youth
गोकशी के आरोपियों ने युवक पर फायरिंग की
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला में गोकशी के धंधे में लिप्त आरोपियों ने युवक पर हवाई फायरिंग कर दी। युवक ने अपने ही गांव के छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव नंगला निवासी आफताब ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम वह अपने घर में स्थित दुकान पर मौजूद था। आरोप है कि गांव के ही यामीन, गुलजार एवं नासिर महबूब, समरेज और रक्खा पिकअप गाड़ी में तीन पशु लेकर उसकी दुकान के सामने से गुजरे। उसने आरोपियों का पीछा किया। आरोपियों ने अपना पीछा होता देख आफताब पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे वह भयभीत हो गया। उसने घटनास्थल के अनुसार सरधना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची सरधना पुलिस ने पीड़ित आफताब का मुकदमा पंजीकृत करने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित आफताब रतनपुरी थाने पहुंचा। रतनपुरी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed