फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused including Meenu Tyagi and Sushil Shukla appeared in the court

मीनू त्यागी व सुशील शुक्ल सहित आरोपी कोर्ट में पेश

Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
The accused including Meenu Tyagi and Sushil Shukla appeared in the court
मीनू त्यागी व सुशील शुक्ल सहित आरोपी कोर्ट में पेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बड़कली सामूहिक हत्याकांड के मामले में अदालत में आरोपी तो पेश हुए, लेकिन उनके बयान दर्ज नहीं किए जा सके।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़कली के निकट वर्ष 2011 में साजिश के तहत गांव बधाई कलां निवासी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह व उनके परिवार की गाड़ी में ट्रक से कई बार टक्कर मारी गई थी। हादसे में पूर्व चेयरमैन समेत उनके परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई थी। पुलिस जांच मेें उक्त हादसा साजिशन होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद कुख्यात विक्की त्यागी, उसकी पत्नी मीनू त्यागी, सुशील शुक्ल समेत कुल 20 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इनमें से विक्की त्यागी की कोर्ट रूम में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इसमें कुल 19 आरोपी रह गए थे। सामूहिक हत्याकांड के मामले की सुनवाई एडीजे-12 कोर्ट में चल रही थी, जिसमें आरोपियों के बयान दर्ज किए जाने थे। इसके चलते सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते यह सुनवाई दस दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed