फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The absconding murderer arrested after 14 years in Muzaffarnagar

हत्यारोपी 14 साल बाद गिरफ्तार

Tue, 02 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
The absconding murderer arrested after 14 years in Muzaffarnagar
फरार हत्यारोपी 14 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर फरवरी 2007 में महिला की हत्या के बाद से फरार इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। हत्यारोपी वारदात के बाद राजस्थान के जिला भिवाड़ी में जाकर रहने लगा था, जिसे एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी सुशीला देवी की गत 19 फरवरी 2007 को घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पति रमेशचंद ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में चार आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से रामलीला टिल्ला निवासी राजा व घमंडी और मिमलाना रोड निवासी गजराज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि चौथा आरोपी मनोज उर्फ छोटू उर्फ अजय फरार हो गया था, जिस पर बाद में 1500 रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद जेल भेजे गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया था।
विज्ञापन

उधर, हत्या के बाद से फरार आरोपी मनोज उर्फ छोटू उर्फ अजय वारदात को अंजाम देकर अपने मूल निवास राजस्थान के जनपद भिवाड़ी के गांव मंडावर जाकर रहने लगा था। सोमवार को एसटीएफ मेरठ और शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी मनोज उर्फ छोटू को शहर के चुंगी नंबर-दो से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed