फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The absconding accused of sheep robber gang arrested

भेड़ लुटेरे गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The absconding accused of sheep robber gang arrested
भेड़ लुटेरे गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसाना-मदीनपुर के बीच जंगल में बदमाशों ने सोमवार को दोपहर चरवाहों को बंधक बनाकर करीब 150 भेड़ व बकरियां लूट ली थी। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चरवाहों को मारपीट कर घायल कर उनके मोबाइल भी लूट लिए थे। घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान भेड़ लुटेरे गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया था। तीन बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए थे। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे गश्त के दौरान पुलिस ने इस गिरोह के दूसरे सदस्य कंवरपाल को वैल्ली गांव के लिंक मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कंवरपाल थानाभवन के कुतुबगढ़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चरवाहों से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed