फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension regarding the place of Holika Dahan in Athai

अथाई में होलिका दहन के स्थान को लेकर तनाव, समझौता

Thu, 17 Mar 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tension regarding the place of Holika Dahan in Athai
मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव अथाई में होलिका दहन का स्थान बदलने को लेकर दो पक्षों में तनातनी के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया । मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों की एक पंचायत भी हुई जिसमें होलिका दहन के स्थान पर दोनों पक्षों की सहमती पर समझौता हो गया ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अथाई में अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा यूसुफपुर के रास्ते पर होलिका दहन किया जाता रहा है। अनुसूचित जाति के लोगों का कहना था कि उस स्थान के ऊपर से विद्युत तार गुजर रहे हैं। इसी के चलते बुधवार रात होलिका दहन का स्थान बदल दिया गया था। इस पर गांव के दूसरे वर्ग के एक परिवार ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में तनातनी को देख मौके पर पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुई पंचायत में होलिका दहन के स्थान का विवाद सुलझ पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय का कहना है कि होली का दहन के स्थान को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी जिसमें दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है और अब किसी भी प्रकार का विवाद नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed