फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension on two sides over burial in cemetery

कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में तनाव

Fri, 26 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tension on two sides over burial in cemetery
कब्रिस्तान में शव दफनाने पर दो पक्षों में तनाव
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव जौली में कब्रिस्तान में वृद्ध का शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जिससे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को सुपुर्द ए-खाक कराकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा कि माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना क्षेत्र के गांव जौली में बुधवार को वृद्ध वहीद सलमानी का बीमारी के चलते इंतकाल हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह परिजन उसका शव दफनाने के लिए गांव के बस स्टैंड के पास स्थित कब्रिस्तान ले गए। कब्र खोदते समय गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और कब्रिस्तान को निजी संपत्ति बताते हुए वहां वृद्ध का शव दफनाने से इंकार करते हुए कब्र खोदने से भी रोक दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें साहिल नामक युवक घायल हो गया, जिसे भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग कब्रिस्तान में इकट्ठा हो गए, जिससे गांव में भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का आलम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच अपनी मौजूदगी में वार्ता कराई। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर दोनों पक्षों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करते हुए वृद्ध को उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए-खाक कराने के लिए सहमत किया। इसके बाद शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-खाक कर दिया गया। उधर, पुलिस ने कहा कि त्योहार और चुनाव के मद्देनजर किसी के खिलाफ माहौल खराब करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed