फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension in fight between supporters of candidates in Kutbi

कुटबी में प्रत्याशियों के समर्थको में मारपीट से तनाव बना

Tue, 20 Apr 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Tension in fight between supporters of candidates in Kutbi
शाहपुर के गांव कुटबी में पंचायत को सम्बोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कुटबी में प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट से तनाव व्याप्त
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव कुटबी में पंचायत चुनाव के बाद प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में सुबह हुई मारपीट से तनाव व्याप्त हो गया। मंगलवार को दोपहर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान गांव में पहुंचे और दोनो पक्षों से वार्ता की। इसी दौरान गांव कुटबा में स्थित शिव मंदिर में हुई ग्रामीणों की पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पूरा क्षेत्र के साथ गांव उनका परिवार है। यदि किसी ने गलती की है तो वह उसकी क्षमा मांगते हैं और भविष्य में कोई भी किसी बात को लेकर तनाव का माहौल न बनाएं।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के पैतृक गांव कुटबी में सोमवार को पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न हो गया था। मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह के समर्थक मोहित और सुधीर गांव में अपने घर के पास खड़े थे, तभी दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी जितेंद्र बालियान के समर्थक कार में सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अवैध हथियार हवा में लहराते हुए दोनों के साथ कहासुनी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान मोहित को उसके परिजन घर के अंदर ले गए। कार सवार युवकों ने सुधीर के साथ मारपीट कर दी, जिससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर भारी पुलिस बल गांव में पहुंच गया।
विज्ञापन

इसी दौरान कृष्णपाल सिंह पक्ष के लोगों ने गांव कुटबा में स्थित शिव मंदिर में पंचायत करने की घोषणा कर दी। दोपहर के समय केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान गांव में कृष्णपाल सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी लेकर शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह दूसरे पक्ष जितेंद्र बालियान के लोगों से भी वार्ता करेंगे और गांव में शांति बनाए रखने की अपील करेंगे। बाद में गांव कुटबा के शिव मंदिर में पंचायत आयोजित हुई, जिसमें भाकियू अध्यक्ष और बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत पहुंचे। पंचायत में गांव के पांच लोगों को वार्ता के लिए चुना गया, उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता की। शाम करीब पांच बजे भाकियू अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायत में पहुंचे, जहां केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. बालियान ने कहा कि गांव ही नहीं पूरा क्षेत्र उनका परिवार है। वह चाहते हैं कि गांव में तनाव न बने । उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अपने अपने युवा वर्ग को समझाएं। यदि किसी से कोई गलती हुई है तो वह उसकी क्षमा मांगते हैं। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि लड़ाई झगड़ो से हमेशा नुकसान ही होता है, समाज में शांति रहनी चाहिए। लड़ाई झगड़ो से गांव व क्षेत्र का विकास रुक जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी तानाशाही रवैया नहीं अपनाए और मन में कोई बात न रखे। इसके बाद विवाद का पटाक्षेप हो गया। विवाद के समाप्त होने से पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाबनी में तब्दील हो गया गांव कुटबी
शाहपुर। गांव कुटबी में हुए तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। गांव में शाहपुर पुलिस के अलावा सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, सीओ फुगाना , कोतवाली बुढ़ाना , थाना रतनपुरी , फुगाना , भौराकलां आदि थानों की पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को शाहपुर के गांव कुटबी में पंचायत को संबोधित करते भाकियू सुप्रीमो चौधरी

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को शाहपुर के गांव कुटबी में पंचायत को संबोधित करते भाकियू सुप्रीमो चौधरी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed