फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tenders will be held afresh for 35 proposals in the municipality

Muzaffarnagar News: नगर पालिका में 35 प्रस्तावों के नए सिरे से होंगे टेंडर

Wed, 31 May 2023 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Tenders will be held afresh for 35 proposals in the municipality
- निवर्तमान बोर्ड में प्रस्ताव के बाद से नहीं हो पाई थी प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

- इन प्रस्तावों में कई शहर के लिए महत्वपूर्ण कार्य शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यभार संभालने के बाद अब पालिका में लटके पड़े प्रस्तावों की पड़ताल शुरू कर दी है। निवर्तमान बोर्ड के जो प्रस्ताव बिना टेंडर के अधर में लटके हैं, उनके नए सिरे से टेंडर के आदेश दिए गए हैंं। इनमें शहर के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं।
नगर पालिका के निवर्तमान बोर्ड के 35 प्रस्ताव ऐसे हैं, जिनके न तो काम हुए और न ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी हुई। मीनाक्षी स्वरूप ने निर्माण विभाग से उन सभी कार्यों की फाइल तलब की, जो वर्तमान में चल रहे हैं। ऐसे 35 कार्य भी सामने आए, जिन पर पालिका टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी नहीं कर पाई।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों में कई ऐसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव हैं, जो सीधे जनता से जुड़े हैं। इनमें शहर में पांच लेबर सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा एसी बस खरीदना भी शामिल है, जो बाईपास से शहर के लोगों को लाने-लेजाने का काम करेगी। जनकपुरी स्थित श्मशान घाट में शवों के लिए फ्रीजर खरीदने, आम जनता के लिए एंबुलेंस समेत अन्य प्रस्ताव शामिल हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ हेमराज को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह निवर्तमान बोर्ड के बचे हुए प्रस्तावों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही पालिका के कार्यों में नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



निवर्तमान बोर्ड के उन 35 प्रस्तावों पर टेंडर की प्रक्रिया दोबारा की जाएगी, जिन पर आज तक कोई काम नहीं हो पाया था। - हेमराज, ईओ



नगर पालिका में बोर्ड के जिन प्रस्तावों पर दो सालों से काम नहीं हो पाया है, उन सभी को निकाल लिया गया है। इन सबकी टेंडर प्रक्रिया दोबारा कराई जाएगी। - मीनाक्षी स्वरूप, चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed