फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ten thousand reward crooks arrested in police encounter

पुलिस ने मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा

Mon, 03 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand reward crooks arrested in police encounter
खतौली में मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर हुई मुठभेड़ में दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि साथी फरार हो गया। पुलिस फरार बदमाश को तलाश कर रही है।
सीओ अशीष प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि भूड़ पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ अलकनंदा गंगनहर पुल पर रविवार शाम चार बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने बाइक सवार युवकों रुकने का इशारा किया। लेकिन युवक रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी के रास्ते से सिखेड़ा की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर रेलवे लाइन के लोहे के पुल से आगे बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। गोली लगने से पुलिसकर्मी बाल बचे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में की गई फायरिंग से एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। गोली पैर में लगने से दोनों बदमाश बाइक सहित नीचे गिर पड़े। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी बदमाश जंगलों के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश को पकड़ने के लिए घंटों जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाश का कहीं पता नहीं चल सका। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश इस्लामाबाद भूड़ निवासी ममशाद है। ममशाद पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बाइक, तमंचा, तीन कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन

-बदमाश पर 10 मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि पकड़ा गया ममशाद सात अगस्त 2019 को मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। तभी से बदमाश वांछित चल रहा था। थाने में बदमाश के विरुद्ध लूटपाट, चोरी, गैंगेस्टर के करीब दस मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को इस बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी। इंस्पेक्टर ने बताया फरार बदमाश को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे
सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाश किसी मार्ग पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पकड़ करके उनके इरादों पर पानी फेर दिया। पकड़े गए बदमाश का अन्य थानों से भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed