{"_id":"6541516555e9d7628d06c725","slug":"ten-purchasing-centers-increased-sugarcane-will-be-supplied-at-656-centers-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-10588-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दस क्रय केंद्र बढ़ाए, 656 केंद्रों पर होगी गन्ना आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दस क्रय केंद्र बढ़ाए, 656 केंद्रों पर होगी गन्ना आपूर्ति
Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
- आठ चीनी मिलों ने इस बार 656 तौल केंद्र बनाए
- मोरना और रोहाना का 90 प्रतिशत गन्ना गेट के माध्यम से आएगा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले की आठ चीनी मिलों में इस सत्र में दो लाख 25 हजार किसान गन्ना आपूर्ति करेंगे। रोहाना और मोरना में 90 प्रतिशत गन्ने की आपूति मिल गेट के माध्यम से ही होगी। जिले में इस बार मिल गेट से अलग 656 तौल केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल के मुकाबले दस क्रय केंद्र बढ़ाए गए हैं।
जिले में खेती का रकबा लगभग दो लाख हेक्टेयर है। जनपद की मु य फसल गन्ना है और गन्ने की स्थिति यह है कि एक लाख 76 हजार हेक्टेयर जमीन पर गन्ने की खेती हो रही है। जनपद में कुल दो लाख 50 हजार किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों में से दो लाख 25 हजार किसान केवल गन्ने की खेती कर रहे हैं। गन्ने के नये सत्र का प्रारंभ हो गया है। दो चीनी मिलों खतौली और भैसाना में पेराई प्रारंभ हो चुकी है। छह चीनी मिलों में पांच नवंबर तक पेराई प्रारंभ हो जाएगी। गन्ना विभाग ने चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन कर दिया है।
जिले की रोहाना और मोरना ऐसी चीनी मिल है जिनके पास बहुत कम तौल केंद्र है। रोहाना के पास चार और मोरना के पास केवल तीन तौल केंद्र है। इन दोनो मिलो के गेट पर ही किसान गन्ना डालते हैं। सबसे ज्यादा तौल केंद्र खतौली चीनी मिल के पास है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
चीनी मिल गन्ना तौल केंद्र
खतौली: 198
टिकौला: 111
मंसूरपुर: 80
तितावी: 124
भैसाना: 78
खाईखेडी: 62
मोरना: 3
रोहाना: 4
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इस बार दस तौल केंद्र बढ़े है: संजय
जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने बताया कि गत वर्ष जिले में 646 तौल केंद्र थे। इस बार किसानों की मांग के अनुरूप तौल केंद्र की सं या बढकर 656 हो गई है। जनपद में दस तौल केंद्र बढे हैं। गन्ने का क्षेत्रफल बढा है और उत्पादन बढने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
चीनी मिलों को इस तरह किया गन्ना आवंटन
मिल आवंटित गन्ना क्षेत्रफल
खतौली 425.84 44995
तितावी 311.01 31961
टिकौला 360.95 38429
भैसाना 228.82 24355
खाईखेड़ी 198.56 20946
मंसूरपुर 265.85 28058
मोरना 125.25 13198
रोहाना कलां 80.19 8451
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नोट : गन्ना लाख क्विंटल और क्षेत्रफल हेक्टयेर में।