फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ten new corona infected patients found

कोरोना संक्रमित दस नए मरीज मिले, सात ठीक हुए

Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
ten new corona infected patients found
कोरोना संक्रमित दस नए मरीज मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को विभिन्न जांच में जिले में दस नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब 147 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रह है। इनमें से अधिकांश मरीज होमआइसोलेट हैं।
14313 लोगों का टीकाकरण हुआ
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद में 14313 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर 11016 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 9898 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1118 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 3297 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन

नवीन मंडी में वैक्सीन शिविर में 302 को लगी डोज
मुजफ्फरनगर। दि गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के वैक्सीन शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक कंसल व प्रमुख समाज सेवी भीमसेन कंसल ने किया। कैंप में 302 लोगों को डोज लगाई गई। शिविर दो दिन और चलेगा। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने मौके पर पहुंच लोगों का उत्साह बढ़ाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल व मंत्री श्याम सिंह सैनी ने सभी का स्वागत किया। अतिथियों ने कैंप की व्यवस्था देखकर सराहना की। सभी व्यापारियों को समझाया गया कि जीवन बचाने के लिए वैक्सीन जरूरी है। वैक्सीन लगवाने वाले लोग अधिक सुरक्षित हैं। जितेंद्र कुच्छल, अरुण खंडेलवाल, संजय मिश्रा, अनुज सिंघल, अमित जैन, मनीष चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed