दस घंटे बाद मिला दूल्हा, दुल्हन के साथ लिए फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी के गांव घनश्यामपुरा में शुक्रवार को ऋषिपाल की बेटी की बारात बुढ़ाना निवासी दूल्हा अमित पुत्र सुखबीर लेकर आया था। गांव में चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों में लाठी-डंडे चल गए थे। चढ़त में भाइयों और रिश्तेदारों को पिटता देखकर दूल्हा घोड़ी से कूदकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा- बुझाकर मामला शांत करा दिया था।
शुक्रवार रात पुलिस और ग्रामीण मिलकर दूल्हे को तलाश करने में लग गए। दूल्हे का पिता सुखबीर रात में ही बुढ़ाना अपने घर पहुंचा। रात के करीब 3.30 बजे दूल्हा घर पर ही मिला। पिता और परिवार के लोग दूल्हे को समझा-बुझाकर वापस घनश्यामपुरा लेकर आए, तब कहीं जाकर दूल्हे-दुल्हन के फेरे हुए। शनिवार सुबह करीब चार बजे पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सकुशल दुल्हन की डोली विदा कराई।