फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tempo driver jumped into Gangahar, drowned

टेंपो चालक ने लगाई गंगनहर में छलांग

Thu, 06 Aug 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver jumped into Gangahar, drowned
टेंपो चालक ने गंगनहर में लगा दी छलांग, डूबा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। कस्बा स्थित गंगनहर पुल पर टेंपो खड़ा कर चालक ने पुल से गहरे पानी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते युवक गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने टेंपो के आधार पर जांच शुरू की। जिसके बाद युवक की पहचान शहर के नुमाइश कैंप निवासी के रूप में हुई है। बुधवार शाम करीब छह बजे एक युवक टेंपो लेकर मुजफ्फरनगर की ओर से कस्बा स्थित गंगनहर पुल पर पहुंचा। उसने टेंपो को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। जब तक राहगीर कुछ समझते, युवक ने गंगनहर पुल की रेलिंग पर चढ़कर पानी में छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने पर कुछ युवकों ने गंगनहर में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो को कब्जे में लेकर उसके कागजात के आधार पर युवक की शिनाख्त का प्रयास किया। एसआई गणेश शर्मा ने बताया कि टेंपो से मिले कागजात के आधार पर गंगनहर में कूदे युवक की पहचान मनोज (35) पुत्र अशोक कुमार निवासी नुमाइश कैंप के रूप में हुई है। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed