फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature increased by 3.1 degrees at night, heat wave tormented during the day

Muzaffarnagar News: रात में 3.1 डिग्री बढ़ा तापमान, दिन में लू ने सताया

Tue, 28 May 2024 05:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by 3.1 degrees at night, heat wave tormented during the day
धूप एवं गर्मी में  बचाव के लिए छाता लेकर गंतव्य को जाती राहगीर। संवाद
मुफ्फरनगर। मौसम का बदलता मिजाज लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। रात के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी ने गर्मी का अहसास कराया। यह इस साल की सबसे गर्म रात भी रही। दिन में लू ने लोगों को खूब सताया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

रविवार रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गर्मी की सीजन की यह सबसे गर्म रात भी रिकॉर्ड की गई, इससे पहले पारा 26 डिग्री के आसपास ही बना हुआ था। सोमवार को दिन भी गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आई। दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

दिन में लू चलने से आम जनजीवन पर असर नजर आया। दोपहर में शहर से लेकर गांव तक बाजार और सड़कों पर लू और धूप का असर दिखा। बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस तरह बढ़ रहा दिन-रात का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
27 मई 42.1 डिग्री 27 डिग्री
26 मई 41.9 डिग्री 23.9 डिग्री
25 मई 41.1 डिग्री 26.5 डिग्री
24 मई 38.3 डिग्री 26.8 डिग्री
- एसी, कूलर और पंखों की मांग भी बढ़ी
गर्मी के साथ ही एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों की मांग भी बाजार में खूब बढ़ गई है। कई प्रमुख दुकानों पर कूलर एडवांस में बुक कराने पड़ रहे हैं। बुकिंग के दो दिन बार तक कूलर पहुंच रहे हैं। बाजार में सबसे ज्यादा मांग इन दिनों कूलर की ही चल रही है।

- चार दिन में 3.8 डिग्री चढ़ गया तापमान
गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। पिछले चार दिन की बात करें तो दिन का तापमान 3.8 डिग्री बढ़ गया। 24 मई को दिन का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि 27 मई को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed