{"_id":"5ed534cf8ebc3e903f6c3bfb","slug":"temperature-drops-due-to-rain-relief-from-heat-muzaffarnagar-news-mrt484377271","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से मिली निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से तापमान गिरा, गर्मी से मिली निजात
मुजफ्फरनगर। लगातार बारिश से आम जनता को राहत मिल रही है। रविवार को देर रात तक चली बारिश से पारा नीचे आ गया है। अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सोमवार को दिन भर आकाश में बादल छाए रहे।
रविवार रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। लगातार बारिश से मौसम में अचानक गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान लंबे समय बाद 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। सोमवार को यह 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरने से अचानक लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान भी जो 42 डिग्री तक पहुंच गया था 31.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लोगों को अपने एसी और कूलर बंद करने पड़े। रात्रि में 22.2 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। वहीं, रविवार की रात लगातार कई घंटे चली बारिश और हवाओं से बिजली गायब रही। शहर में अंधेरा छाया रहा। टेलीफोन की लाईन पर बिजली गिरने से लाइन प्रभावित हो गई। रात्रि में विद्युत आपूर्ति तो बहाल कर दी गई, लेकिन टेलीफोन की लाईन ठीक नहीं हो पाई।